आपकी जानकारी का क्या होता है।

थोड़े में

हम क्या रखते हैं
आपका नाम, मोबाइल नंबर, आपके जवाब, और जो फ़ोटो या कागज़ आप भेजें।
कौन देखता है
हमारी टीम, और वे सेवाएँ जिन पर यह साइट, हमारी फ़ाइलें और SMS चलते हैं।
कब तक
आपके आख़िरी जवाब के बाद 12 महीने तक। फिर हम इसे हटा देते हैं।
हटवाना हो तो
अपने मोबाइल नंबर के साथ help@vayasyaseva.com पर ईमेल करें, या जब हम कॉल करें तब बता दें।

और जानकारी

  • क्या न भेजें

    आधार, PAN या बैंक की जानकारी। आवेदन के लिए इनकी ज़रूरत नहीं। मैसेज में लिखे नंबर छिपा दिए जाते हैं; फ़ाइलें जैसी भेजें, वैसी रहती हैं।

  • मशीन से जाँच

    हर आवेदन हमारी टीम का कोई व्यक्ति पढ़ता है; कोई फ़ैसला अपने-आप नहीं होता। ब्राउज़र की एक जाँच (Cloudflare Turnstile) फ़ॉर्म को रोबोट से बचाती है।

  • और किसे मिलती है

    हम आपकी जानकारी बेचते नहीं, न किसी दूसरी कंपनी को देते हैं। किसी नौकरी के लिए ऐसा करना हो, तो पहले आपसे पूछेंगे। अगर आप हमारे Google विज्ञापन से आए हैं, तो Google को सिर्फ़ इतना पता चलता है कि उस क्लिक से आवेदन हुआ।